गोसेवा अभियान को लेकर इस्कॉन मंदिर में जुटे सैकड़ों भक्त, 27 अप्रैल को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (जम) शहर के इस्कॉन मंदिर में आयोजित सत्संग में सैकड़ों भक्तजन जुटे, जहां ठाकुर जी के दर्शन के साथ गोसेवा आह्वान अभियान की जानकारी दी गई। इस दौरान भक्तों ने हस्ताक्षर अभियान व मिस्ड कॉल के माध्यम से गोमाता के प्रति अपनी आस्था व जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बताया गया कि 27 अप्रैल 2026 को राजेंद्र मार्ग विद्यालय से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो हरिकीर्तन करते हुए गोल प्याऊ चौराहा व अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां संत-महंतों के सानिध्य में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की जाएगी।
आयोजकों ने सभी गोभक्तों से शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही इस आयोजन में सहयोग देने वाले इस्कॉन मंदिर के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया गया।